Betul Mandi Bhav 28 June 2024 : आज 28 जून 2024 के बैतूल मंडी भाव, 10 हजार बोरे रही उपज की आवक
Betul Mandi Bhav 28 June 2024 : Betul Mandi Bhav today 28 June 2024, 10 thousand sacks of produce arrived
Betul Mandi Bhav 28 June 2024 : शुक्रवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 28 जून 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 10 हजार 493 बोरे रही। 5614 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 4052 बोरे , मक्का की आवक 522 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 5614 बोरे आवक
कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को उपज की आवक मे बढ़ोतरी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के आवक में भी बढ़ोतरी
मंडी में एक मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 7000 से लेकर 7500 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आने लगी है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 8000 के पार है।

