Betul Education News: नियमों पर खरे नहीं उतरे तो 24 जून के बाद निजी स्कूलों की खैर नहीं, जांच करने बनेगी कमेटी
Betul Education News: If private schools do not follow the rules, then after June 24, there will be no mercy for them, a committee will be formed to investigate
Betul Education News: बैतूल निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसने के लिए शासन सख्त हो गया है। निजी स्कूल शासन के नियमों पर खरे नहीं उतरे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शासन ने निजी स्कूलों को 24 जून तक अपनी त्रुटियों को सुधारने का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद निजी स्कूलों में त्रुटि पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच एवं कार्रवाई के लिए जांच कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी बनाने को लेकर कलेक्टर के पास अभी मामला लंबित है, जल्द ही कलेक्टर जांच कमेटी का गठन करेंगे। जानकारी के मुताबिक शासन ने सभी निजी स्कूलों को आदेश जारी किए हैं कि आगामी 24 जून तक स्कूल संचालकों को अपनी त्रुटियों को सुधारना होगा। शासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन अनुसार सभी स्कूल संचालित होंगे। किसी ने भी नियमों का पालन नहीं किया तो संबंधित स्कूल संचालकों पर एक्शन लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि निजी स्कूल संचालकों द्वारा स्कूल की यूनिफार्म खरीदने के लिए अपनी चहेती दुकान से बाध्य किया जाता है, लेकिन इस वर्ष सरकार ने इस संबंध में ऐसे निजी स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।


