MP Monsoon News Today: आखिरकार इंतजार के बाद एमपी में मानसून की एंट्री, होगी झमाझम बारिश, बैतूल में बरसे बादल
MP Monsoon News Today: After waiting for long, monsoon enters MP, heavy rains expected, clouds rain in Betul

MP Monsoon News Today: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने मध्य प्रदेश में दस्तक दे दी है। अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के कई जिलों में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। भोपाल के मौसम वैज्ञानिक प्रकाश धावले ने ज्ञानवाणी न्यूज़ को बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून की मध्य प्रदेश में एंट्री हो चुकी है। मानसून महाराष्ट्र के जलगांव से मंडला जिले से मप्र में प्रवेश किया है। मानसून की एंट्री होती ही पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर जिले में पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। जल्दी ही मानसून मध्य प्रदेश के सभी जिलों में सक्रिय होने के संभावना है। मानसून के सक्रिय होने के बाद झमाझम बारिश होगी। उल्लेखनीय है कि 6 दिन से अधिक समय तक महाराष्ट्र में मानसून स्थिर रहा। मध्य प्रदेश वासी मानसून के आने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार 21 जून 2024 को मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 30 जून तक मानसून पूरे मध्य प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा।



