Betul Today News: जिला शिक्षा अधिकारी बोले शिक्षकों को 1 जून से नही 17 जून से आना है स्कूल, जाने क्या है पूरी खबर
Betul Today News: District Education Officer said teachers have to come to school from June 17 and not June 1, know the full news
Betul Today News: बैतूल जिले में स्कूलों में नवीन शिक्षा सत्र की शुरूआत हो चुकी है। शासन के निर्देश अनुसार 1 जून को शिक्षक स्कूलों में पहुंच गए। 17 जून से विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचना है, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि 1 जून को शिक्षकों को स्कूल पहुंचने के कोई आदेश नहीं है। सभी शिक्षकों को 17 जून को स्कूल पहुंचना है। ऐसे में शिक्षकों के सामने भ्रम की स्थिति निर्मित हो गई है। कई वर्षो बाद ऐसा हो रहा है, जब शिक्षकों को 1 जून को स्कूल पहुंचने के आदेश है। आदेश के मुताबिक शिक्षकों का 1 मई से 31 मई 2024 तक छुट्टियां थी और विद्यार्थियों को 1 मई से 15 जून तक थी। शासन के निर्देश अनुसार 1 जून को स्कूलों में शिक्षक पहुंच गए, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुशवाह का कहना है कि इस तरह से 1 जून को शिक्षकों को स्कूल पहुंचने के कोई आदेश नहीं है।
ऐसे में जिले के सभी शिक्षक भ्रमित हो रहे है। हालांकि शिक्षकों का कहना है कि शासन स्तर पर उनके पास जो आदेश आया है, उसके मुताबिक 1 जून से स्कूल पहुंचना शुरू कर दिया है। 17 जून से बच्चों को स्कूल आना है, जब तक बच्चे स्कूल नहीं आते तब तक शिक्षकों को स्कूल संबंधित कई कामकाजों को पूरा करना है, ताकि विद्यार्थी आते से ही शिक्षण कार्य प्रारंभ हो सके। अब संशय की स्थिति यह है कि शिक्षकों के पास पहुंचा आदेश गलत है या फिर जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों के स्कूल पहुंचने की तिथि की जानकारी नहीं है।


