Betul Heat News Today: सतपुड़ा की वादियों में बसे बैतूल में गर्मी का ग़दर, 42 डिग्री के पार तापमान, फिर बदलेगा मौसम

Betul Heat News Today: Heat wave in Betul, located in the valleys of Satpura, temperature crosses 42 degrees, weather will change again

Betul Heat News Today: सतपुड़ा की वादियों में बसे बैतूल में इन दिनों गर्मी का ग़दर देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के कारण जिले वासियों के हालबेहल हो गए है। दोपहर के समय घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को बैतूल का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया है। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान रिकार्ड किया गया है। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी है। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया है। 25 में से नौतपा की शुरुआत भी होने वाली है। नौतपा के पहले ही गर्मी का ग़दर देखने को मिल रहा है। लोग गर्मी से बचने के लिए गमछे चश्मा और छाते का सहारा लेने के लिए मजबूर है। गर्मी बढ़ती ही शीतल पर पदार्थ की भी मांग बढ़ने लगी है। जूस सहित शीतल पेय पदार्थो की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगने लग गई है। आने वाले नौतपा के 9 दिन तक तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। 

बैतूल में फिर बारिश होने का अलर्ट जारी
बैतूल। भीषण गर्मी के बीच बैतूल में बैतूल में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान जिले के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बनी है। पिछले दो-तीन दिनों से भीषण गर्मी का दौर जारी है। सुबह से शाम तक तेज धूप खिली रहती है। शुक्रवार को दिन भर गर्म हवा चलते रही। अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग भोपाल ने शुक्रवार को जारी की गई एडवायजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढूर्णा, सिवनी, बालाघाट जिले में गरज-चमक के साथ झंझावत एवं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के ऊपर मध्य समुद्र तल एवं मप्र के ऊपर एक चक्रवाती संरचना बनी है, जिसके कारण बारिश की संभावना बनी है। 

Related Articles

Back to top button