Betul Mandi Bhav 24 May 2024: आज 24 मई 2024 के बैतूल मंडी भाव, 20 हजार बोरे रही उपज की आवक
Betul Mandi Bhav 24 May 2024: Betul Mandi Bhav today 24 May 2024, 20 thousand sacks of produce arrived
Betul Mandi Bhav 24 May 2024: शुक्रवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 24 मई 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 20 हजार 307 बोरे रही। 11552 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 5524 बोरे , मक्का की आवक 2387 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे अधिक आवक
कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को उपज की आवक में मामूली बढ़ोतरी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।

