Betul Mandi Bhav 13 May 2024: आज 13 मई 2024 के बैतूल मंडी भाव, 16 हजार बोरे रही उपज की आवक
Betul Mandi Bhav 13 May 2024: Betul Mandi Bhav today 13 May 2024, arrival of produce was 16 thousand bags.
Betul Mandi Bhav 13 May 2024: सोमवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 13 मई 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 16 हजार 250 बोरे रही। 8567 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 4387 बोरे , मक्का की आवक 2905 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे अधिक आवक
कृषि उपज मंडी में सोमवार को उपज आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।

