CBSE Board Result 2024: सीबीएसई 12वीं में RD स्कूल की छात्रा नितांशी नागले जिले में प्रथम, केवी के छात्र विजेंद्र राजपूत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

CBSE Board Result 2024: RD School student Nitanshi Nagle stood first in the district in CBSE 12th, KV student Vijendra Rajput stood second

CBSE Board Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल में सोमवार को सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में बैतूल के आरडी पब्लिक स्कूल बायो संकाय की छात्रा नितांशी नागले ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं केंद्रीय विद्यालय बैतूल के कॉमर्स संकाय के छात्र विजेंद्र राजपूत ने 96.2% अंक हासिल कर जिले में द्वितीय स्थान और आरडी स्कूल के ही छात्र हेमंत माचीवार ने 94.6 अंक  प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

एलएफएस स्कूल में वेदिका मालवीय प्रथम
लिटिल फ्लावर स्कूल बैतूल की छात्रा वेदिका मालवीय ने कॉमर्स संकाय से 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान, आस्था देशमुख ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, और अनुष्का पवार ने 90.0 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। लिटिल फ्लावर स्कूल का भी 12वीं का परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहा। स्कूल के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। 
सतपुड़ा वैली स्कूल में नमन राठौर प्रथम
बैतूल जिले के सतपुड़ा पब्लिक वाली स्कूल में कक्षा 12वीं आर्ट विषय के छात्र नमन राठौर ने 93.0 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान, प्राप्त किया है। कक्षा 12वीं में यहां कुल 44 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए सभी विद्यार्थी पास हो गए स्कूल का परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहा है। स्कूल के शिक्षकों ने परीक्षा परिणाम अच्छा आने पर विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित करो उज्जवल भविष्य की कामना की है।
आरडी का कक्षा 12वीं का उत्कृष्ट रहा परीक्षा परिणाम
बैतूल। सीबीएसई बोर्ड द्वारा दिनांक 13 मई 2024 को कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्रा कु.नितांशी नागले बॉयो संकाय से 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए है इसी तरह छात्र हेमंत माचीवार मैथ्स ग्रुप से 94.6 अंक अर्जित किए। छात्रा कु.आशी साहू ने सांइस संकाय से 94 अंक हासिल किए है। कॉमर्स संकाय से छात्रा सृष्टि गोहिते ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल किए एवं छात्रा आध्या तोमर ह्यूमैनिटीज संकाय से 93.6 प्रतिशत अंक हासिल किए है। कक्षा 12वीं की सीबीएसई परीक्षा में 314 विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल ने सभी उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button