Betul Today News: आदिवासियों पर मार, शराब ठेकेदार का दुलार, गजब का है बैतूल आबकारी विभाग

Betul Today News: Beating the tribals, pampering the liquor contractor, Betul Excise Department is amazing

फ़ाइल फ़ोटो

Betul Today News: बैतूल में आबकारी विभाग इन दिनों शराब ठेकेदार की गोद मे जाकर बैठ गया है। अधिकारी शराब ठेकेदार का दुलार और आदिवासी को डंडा दिखाने का काम कर रहे है। अधिकारियों को न शराब की कीमत का अंदाजा न ही ना ही कोई नियम कायदे मालूम है। ऐसा लग रहा है कि अधिकारी अपने नाक,कान, मुह बंद करके बैठे है। दरअसल बैतूल में देशी और अंग्रेजी शराब मनमाने दाम पर बेची जा रही है। ठेकेदार से सवाल जवाब करने वाला कोई नही है। मनमाने दाम पर बिक रही शराब से सुरा प्रेमी लुटे जा रहे है। 

आदिवासियों को दिखा रहे डंडा
आबकारी विभाग के अधिकारी शराब को लेकर आदिवासियों को डंडा दिखा रहे हैं। आबकारी विभाग के अधिकारी आदिवासियों के घर दबिश देकर 5 से 10 लीटर महुआ शराब तक जब तक कर रहे हैं। लेकिन शराब ठेकेदार मनमानी कीमतों और नियमों को ताक पर रखकर शराब का कारोबार कर रहे है पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। 
होटलो में पिलाई जा रही शराब
अहाता बार पर बंद होने के बाद होटल में  बिठाकर सबसे ज्यादा शराब पिलाई जा रही है। कई क्षेत्रों में शराब दुकानों के पास में होटले संचालित होने लग गई है। इन होटल में आसानी से सुरा प्रेमियों को शराब पीते देखा जा सकता है। नियमों के मुताबिक होटल में बिठाकर शराब नहीं पिलाई जा सकती लेकिन यहां नियमों के धज्जियां उड़ रही और आबकारी विभाग के अधिकारी आंख बंद कर बैठे हैं।

Related Articles

Back to top button