Betul Mandi Bhav 29 April 2024: आज 29 अप्रैल 2024 के बैतूल मंडी भाव, 13 हजार बोरे रही गेंहू की आवक
Betul Mandi Bhav 29 April 2024: Betul Mandi Bhav today 29 April 2024, 13 thousand sacks of wheat arrived
Betul Mandi Bhav 29 April 2024: सोमवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 29 अप्रैल 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 18 हजार 833 बोरे रही। 13014 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 4001 बोरे , मक्का की आवक 1452 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे अधिक आवक
कृषि उपज मंडी में उपज में शनिवार की अपेक्षा सोमवार आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।



