Betul Today News: खजूर के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने के बाद लगी आग, देखिये पूरा वीडियो
Betul Today News: A date palm tree caught fire after lightning struck it, watch the full video
Betul Today News: बैतूल जिले के चोपना ग्राम शांतिपुर में पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने और आग लगने से लोग दहशत में आ गए। जानकारी के मुताबिक घोड़ाडोंगरी ब्लाक के चोपना क्षेत्र के ग्राम शांतिपुर में सोमवार की शाम लगभग 7 बजे खजूर के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से पेड़ पर आग लग गई। पेड़ पर बिजली गिरते कुछ ग्रामीणों ने प्रत्यक्ष रूप से देखा।
ग्रामीण आशुतोष राय, प्रीतीश मंडल ने बताया कि आसमान में बिजली की चमक हुई और तेज तड़तड़ाहट की आवाज है। आसपास के लोग घबरा गए। नजदीक ही खजूर का पेड़ था जिस पर बिजली गिरने से आग लग गई। कुछ लोगो ने अपने मोबाइल में वीडियो भी बनाया है। हालांकि बिजली गिरने से कोई जान माल का नुकसान नही हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक एक ही गाँव में दो बार बिजली गिरने की घटना हुई है।



