Lok Sabha Elections 2024: नाम निर्देशन प्रपत्रों की समीक्षा, 9 प्रत्यशियों ने कुल 14 नामांकन पत्र प्रस्तुत किये
Lok Sabha Elections 2024: Review of nomination forms, 9 candidates submitted a total of 14 nomination papers
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा निर्वाचन 2024 के अनुपालन में बैतूल जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने नाम निर्देशन प्रपत्रों की समीक्षा की। सामान्य आब्जर्वर प्रदीप कुमार ठाकुर की उपस्थिति में उन्होंने बताया कि 9 प्रत्याशियों द्वारा कुल 14 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए थे। इनमें 4 नामांकन भारतीय जनता पार्टी के डीडी उईके और कांग्रेस से रामू टेकाम ने 3 नामांकन दाखिल किए। शेष 7 प्रत्याशियों ने एक-एक नाम निर्देशन प्रस्तुत किया। सहायक कलेक्टर ऐश्वर्य वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद, सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजीव कहार, मुख्य टे्रनर विजयंत ठाकुर उपस्थित थे।
बैतूल संसदीय क्षेत्र-29 में अंतिम रूप से नियमानुसार 9 प्रत्याशियों भाजपा से श्री दुर्गादास उईके, बहुजन समाज पार्टी से अशोक भलावी, इंडिया नेशनल कांग्रेस से रामू टेकाम, बहुजन मुक्ति मोर्चा से भूरेलाल बेठेकर, भारत आदिवासी पार्टी से अनिल उईके, निर्दलीय केशोराव उईके, निर्दलीय भागचरण वरकड़े, स्वतंत्र किसान पार्टी/निर्दलीय सुभाष बारस्कर एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से सुनेर उईके के नामांकन की घोषणा की।
इस अवसर पर प्रत्याशी केशोराव उईके, अशोक भलावी बसपा, अनिल उईके भारत आदिवासी पार्टी एवं दल प्रतिनिधियों के रूप में आईएनसी श्री हेमंत पगारिया, आईएनसी राजा सोनी, आईएनसी हेमंत वागद्रे, भारत आदिवासी पार्टी से श्री शरीफ शाह और भाजपा के कैलाश धोटे उपस्थित थे।
नाम निर्देशन प्रपत्र की संवीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा माइक पर उद्घोषणा स्वरूप एक-एक प्रत्याशी द्वारा भरे गए एक-एक बिन्दु का उल्लेख करते हुए कि जानकारी से प्रत्याशियों और प्रत्याशियों के जन प्रतिनिधियों को अवगत कराया। यथा नाम निर्देशन पत्र में सभी स्थानों की पूर्ति की गई है। अभ्यार्थी प्रस्तावक के नाम यथा स्थान भरे गए है। शपथ पत्र के सभी कॉलम भरे गए है। संलग्न जाति प्रमाण पत्र के अनुसार अभ्यार्थी अनुसूचित जाति वर्ग से है।



