Betul Today News: कुएं में वृद्ध का शव मिलने से फैली सनसनी, थाने में दर्ज की थी गुमशुदगी

Betul Today News: Sensation spread after the body of an old man was found in a well, the body was reported missing at the police station

फ़ाइल फ़ोटो

Betul Today News: बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेहरा में एक वृद्ध का शव कुएं में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सेहरा निवासी हिवराज लिल्होरे (55) का शुक्रवार की सुबह गांव के ही पास एक कुएं में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से वृद्ध के शव को कुएं के बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक मृतक दो दिन पूर्व से ही घर से लापता था। परिजनों ने वृद्ध की गुमशुदगी की शिकायत बैतूल थाने में दर्ज कराई थी। वृद्ध का शव शुक्रवार सुबह कुएं में पड़ा मिला है।

बताया जा रहा है कि वृद्ध की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वृद्ध कहीं भी घूमने के लिए निकल जाता था। हालांकि वह घर से बाहर जाने के बाद समय पर घर वापस भी आ जाता था, लेकिन दो दिन पूर्व वृद्ध घर से निकला और वापस नहीं आया। परिजनों ने तलाश शुरू की। वृद्ध के नहीं मिलने पर परिजनों ने इसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Articles

Back to top button