Betul Today News: भीषण गर्मी में ठंडे पानी को तरसे राहगीर, अभी तक नही खुले प्याऊ, कहा गई नगरपालिका और समाजसेवी

Betul Today News: Passersby yearn for cold water in the scorching heat, drinking water stalls have not opened yet, Municipality and social workers were asked

Betul Today News: बैतूल जिले में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। चंद कदम चलते ही कंठ सूखने लगते है। अभी तक नगरपालिका ने राहगीरों के लिए प्याऊ नहीं खोले है। राहगीर ठंडे पानी के लिए तरस रहे है। इतनी भीषण गर्मी पड़ने के बाद भी नगरपालिका को अभी तक प्याऊ खोलने की याद नहीं आई है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम लोगों के हित को लेकर कितनी गंभीर है। देखने में आता है कि गर्मी शुरू होते ही प्याऊ की शुरूआत हो जाती, लेकिन इस बार न तो नगरपालिका ने प्याऊ खोले ना ही समाजसेवी प्याऊ खोलने आगे आए है। जिले में तेज गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। मार्च माह के अंतिम समय में तापमान 40 डिग्री के पार हो गया था। इसके बाद मौसम बदल गया। तापमान में थोड़ी राहत मिली, लेकिन अब फिर से धूप के तेवर बढ़ने लग गए है और तापमान भी बढ़ने लगा। भीषण गर्मी के दौर में चंद कदम चलते ही राहगीरों के कंठ सूखने लगते है और पानी की तलाश करते रहते है। ग्रामीण अंचलों से आए लोगों को गर्मी के दिनों में प्याऊ एकमात्र ठंडा पानी का जरिया है। लोग खरीदकर ठंडा पानी नहीं मिल सकते, लेकिन इस बार कहीं भी प्याऊ की शुरूआत नहीं हुई है। 

कब जागेगी नगरपालिका और समाजसेवी
भीषण गर्मी का दौर शुरू होने के बाद भी अभी तक नगरपालिका और शहर के समाजसेवी प्याऊ की शुरूआत करने आगे नहीं आए है। ऐसा लग रहा है कि अभी नगरपालिका और समाजसेवियों को गर्मी का एहसास ही नहीं हो रहा है। देखने में यह आता है कि जब कोई एक प्याऊ की शुरूआत होती है तो प्याऊ खोलने वालों की बाढ़ सी आ जाती है, लेकिन अभी तक किसी ने प्याऊ खोलने की पहल नहीं की है। नगरपालिका द्वारा बस स्टेण्ड सहित अन्य स्थानों पर गर्मी के दिनों में प्याउ खोलकर राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराती है, लेकिन इस बार प्याऊ के माध्यम से ठंडा पानी उपलब्ध नहीं कराया है। 
पानी खरीदकर पीने को मजबूर लोग
दूर दराज से आए ग्रामीणों को गर्मी के दिनों में पानी खरीदकर पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई लोगों की माली हालत ठीक नहीं होने से वे ठंडा पानी खरीदकर नहीं पी सकते। ऐसे गरीब लोग नि:शुल्क ठंडे पानी की तलाश में रहते है। आम नागरिकों को यह पता रहता है कि गर्मी के दिनों में प्याऊ खुल जाते है, उन्हें ठंडा पानी उपलब्ध हो जाता है, लेकिन उन्हें इस बार गर्मी में कहीं भी प्याऊ की शुरूआत नहीं हुई है। 
इनका कहना…
आपने मेरे संज्ञान में प्याऊ की बात लाई है, मैं जल्द ही निर्देशित करूंगा कि प्याऊ की शुरूआत की जाए, ताकि आम लोगों को भी ठंडा पानी मिल सके। 
ओमपाल सिंह भदौरिया, सीएमओ, नगरपालिका, बैतूल

Related Articles

Back to top button