Kangana Ranaut Today News: कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री को लेकर कह दी बड़ी बात, राजनीति में होने लगी चर्चा

Kangana Ranaut Today News: Kangana Ranaut said a big thing about the Prime Minister, discussion started in politics

Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश के मंडी  सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है। चुनाव प्रचार करने निकली कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कर दी है। कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम का अंश बताते हुए कहा कि उनके प्रयास से 500 साल से रुका हुआ भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। हम उनकी सेना है।
कंगना ने कहा कि मैं तो स्वयं रामसेतु निर्माण की उस गिलहरी की भांति हूं जो अपना योगदान अब भाजपा पार्टी के लिए देने जा रही हूं। कंगना ने कहा कि मैं  नरेंद्र मोदी को समर्थन मांगने आई हूं आपका एक एक वोट प्रधानमंत्री के लिए आशीर्वाद है। कंगना ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सरकाघाट, पौटा, फतेहपुर, हरिबैंहना, गोपालपुर,  मौही में चुनाव प्रचार किया है। अपने संबोधन में कंगना ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। 

Related Articles

Back to top button