Betul BJP News Today: देश की दिशा तय करने वाले होगा यह लोकसभा चुनाव  – भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला

Betul BJP News Today: This Lok Sabha election will decide the direction of the country - BJP District President Babla Shukla

Betul BJP News Today: बैतूल लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय विजय भवन में जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, नगर पालिका, नगर परिषद , जनपद पंचायत एवं विधानसभा प्रभारी, संयोजकगणो की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमें पहचान दी है। आने वाले चुनाव राष्ट्र की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण है। अगले 25 दिन हमें अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए हर बूथ पर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते हुए लाभार्थीयो से निरंतर संपर्क रखना है। हर पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि एक एक बूथ की भी जिम्मेदारी ले तो हम रिकार्ड मतो से लोकसभा जीतेगें। ऐतिहासिक जीत दिलाना इस लोकसभा चुनाव मे ंहम सबकी जिम्मेदारी है। पार्टी का कर्ज उतारने का बेहतर अवसर है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव तक पार्टी के लाभार्थी संपर्क और बूथ विजय अभियान चलने है इन अभियानो को सफल बनाने की जिम्मेदारी बूथ पदाधिकारी के साथ साथ मंडल प्रभारी और पदाधिकारीयो की भी है। मोर्चा हमारी पार्टी की मुख्य ताकत है युवा संवाद हो या नारी वंदन कार्यक्रम चाहे किसान चौपाल हो हर अभियान का उददेष्य अपने मतदान केन्द्र पर भाजपा के पक्ष में 370 मत बढाकर डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रृद्वांजलि देना है। इन अभियानो के साथ साथ 4 अप्रेल को प्रदेष के मुखिया डा. मोहन यादव भाजपा के सांसद प्रत्याषी दुर्गादास उइके की नामांकन में शामिल होगें  इसके बाद विषाल आमसभा को संबोधित करेगें।

आगामी 6 अप्रेल को भाजपा के स्थापना दिवस पर हर बूथ पर भाजपा की रीति नीति से जुडे कार्यक्रमो में सबकी भागीदारी सुनिष्चित हो सके इसके लिए अतिरिक्त प्रयास पर बल देते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि पिछले चुनावो मे कार्यकर्ताओ के परिश्रम से अच्छे परिणाम मिले अब आने वाला चुनाव देष का चुनाव है। देष की दिषा को तय करने वाला चुनाव है देष के लिए हमें अतिरिक्त मेहनत कर महाविजय का इतिहास रचना है। बैठक का संचालन महामंत्री कमलेष सिंह ने किया और अंत में आभार जिला महामंत्री सुधाकर पंवार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मंचापर लोकसभा सह संयोजक अषोक गुर्जर  नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर विषेषरूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button