MP Weather News Today: मप्र के इन 30 जिलों में इस दिन होगी बारिश, 5 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुँचा
MP Weather News Today: It will rain in these 30 districts of MP on this day, temperature crossed 40 degrees in 5 districts
MP Weather News Today: मौसम विभाग भोपाल ने बुधवार को जारी की गई एडजवायजरी में बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य क्षोभ मंडल की पछुआ पवनों के बीच मध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ट्रफ के रूप में 25 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में 52 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 30 मार्च को बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढूर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, दमोह, सागर, विदिशा, अशोक नगर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना ,सतना ,रीवा, सीधी, सिंगरौली, डिंडोरी सहित लगभग 30 जिलों में बारिश के आसार बने है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल सकती है। 30 और 31 मार्च दो दिन तक बारिश के आसार बने रहेेंगे। इसके बाद मौसम फिर साफ होगा और गर्मी के तेवर बढ़ने की संभावना है। इधर प्रदेश के पांच जिलों में बुधवार के अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया है। दमोह का अधिकतम तापमान 41.0, धार 40.4, गुना, 40.6, नर्मदापुरम 41.2 और उज्जैन का तापमान 40 डिग्री दर्ज किया है।बैतूल में भी बढ़े गर्मी के तेवर तापमान 39.5 डिग्री पर पहुँचा
बैतूल जिले में तेजी से तापमान बढ़ते जा रहा है। तापमान बढ़ने से अब तेज गर्मी का एहसास हानेे लगा है। गर्मी से बचने के लिए लोगों को कूलर पंखे का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। मार्च में पहली बार तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया। दिन और राते गर्मी होने लगी है। इस बीच आगामी दो दिन के बाद मौसम में बदलाव होने और बारिश की आशंका बनी है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होनी लगी है। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के पार पहुंच गया। सुबह 8 बजे से ही तेज धूप खिलती है। शाम 5 बजे तक तेज धूप बनी रहती है। सूरज के तेवर बढ़ने से गर्मी बढ़ते ही जा रही है। अगले दो दिन तक और मामूली बढ़ोत्तरी होने की संभावना है, इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में मामूली गिरावट आएगी।




