MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थम सा गया है। अचानक बारिश होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। एमपी का कई जिलों में अच्छी बारिश हुई तो कुछ जिलों में बारिश कम देखने को मिली है।
इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग भोपाल में जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगली 24 घंटे के दौरान अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, मैहर ग्राम चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
18 से 20 के बीच शुरू होगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 20 जुलाई के बीच बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवर्ती संरचना साइक्लोन सरकुलेशन सिस्टम बनने की संभावना है इसके बाद फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होगा। नया सिस्टम बनने के बाद मानसून सक्रिय होगा और तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।