Betul Today News : ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसा युवक, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

Betul Today News: Young man gets trapped between the train and the platform after slipping while boarding; RPF jawan saves his life.

Betul Today News : बैतूल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात को एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया। प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर यशवंतपुरम गोरखपुर एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक युवक का अचानक पैर फिसलने से वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गया। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान कुलवंत ने युवक को बाहर निकाल कर उसकी जान बचा ली गई।

ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फसे युवक की पहचान आकाश जाटव निवासी बैरागढ़ भोपाल के रूप में की गई है। युवक को गंभीर चोट नहीं लगने के कारण उसे दोबारा ट्रेन में बिठाकर रवाना किया गया। यह पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button