Fastag News Today: चार पहिया वाहन चालक 1 अप्रैल तक करें यह काम, नहीं तो बढ़ जाएगी परेशानी

Fastag News Today: Four wheeler drivers should do this work by April 1, otherwise problems will increase

फ़ाइल फ़ोटो

Fastag News Today: बैंक सहित कई कामकाज के संबंध में केवाईसी( KYC) करना अनिवार्य कर दिया है। बिना केवाईसी के कोई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। अब  चार पहिया वाहन चालक के लिए भी KYC अनिवार्य किया है। अगर आपके पास कार है तो फास्टैग की बैंक से केवाईसी अपडेट करना अनिवार्य हो गया है। केवाईसी नहीं किया तो फ़ास्टैग को बैंक डीएक्टिव कर देगा। ऐसे में आप पेमेंट नहीं कर पाएंगे। एनएचएआई ने फास्टैग उपभोक्ताओं से भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार फास्टैग KYC अनिवार्य कर दिया है, ताकि किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। ऐसा नहीं किया तो 31 मार्च 2024 के बाद बिना केवाईसी वाले फास्टैग को ब्लैकलिस्टेड कर दिया जाएगा। ऐसे में आप पेमेंट नहीं कर पाएंगे। 1 अप्रैल से वही फास्टैग काम करेगा जिन्होंने केवाईसी की है।

यह लगेंगे दस्तावेज
जानकारी के मुताबिक केवाईसी अपडेट करने के लिए कुछ दस्तावेज भी लगेंगे। जिसमें व्हीकल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, एक पासपोर्ट साइज का फोटो लगेगा। आप इसे वेबसाइट vastav.ihmcl.com पर जाकर केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन भी जाकर अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको उस बैंक की ब्रांच जाना होगा जहां आपका फास्टैग है। केवाईसी होने पर आपके मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस भी प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि फास्टैग के माध्यम से टोल पर ऑटोमेटिक आपका टोल टैक्स खाते से कट जाता है। मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 143 टोल बने हुए हैं। अधिक टोल देश के किसी भी राज्य में नहीं है दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है यह कुल 114 टोल मौजूद है।

Related Articles

Back to top button