Betul Today News: चेक पोस्ट पर चेकिंग के समय सोना चांदी के जेवरात पकड़ाए, एफएसटी भीमपुर एवं थाना मोहदा पुलिस की करवाई

Betul Today News: Gold and silver jewellery seized during checking at the check post, action taken by FST Bhimpur and Mohda police station

Betul Today News: बैतूल जिले के  थाना मोहदा के अंतर्गत बने इंटर स्टेट चेक पोस्ट झाकस में चेकिंग के दौरान मिथलेश उर्फ लल्ला सोनी निवासी मोहटा के पास से 27.341 किलो चांदी के जेवर एवं 88.900 ग्राम सोने के जेवर बरामद किये है।  सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने पर थाना मोहदा से पुलिस एवं एफएसटी टीम मौके पर रवाना हुई। टीम ने मिथलेश उर्फ लल्ला सोनी से जेवर के संबंध में पूछताछ की गई जिसने बताया कि वह सराफा व्यवसाई है और धारणी महाराष्ट्र से बाजार करके वापस आ रहे है।  जेवर के बिल के संबंध में पूछने पर बताया कि बिल उपलब्ध है, परंतु आदर्श आचार संहिता लागू होने की स्थिति में इतनी मात्रा में सोने- चांदी के जेवर लेकर परिवहन करना वर्जित है।
मौके पर ही एफएसटी के द्वारा संपूर्ण जेवर की सूची बनाकर तौल कर विधिवत जप्त किया है। पकड़े गए  जेवर कीमती करीबन 26 लाख रुपए की आंकी गई है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहदा नेपाल सिंह ठाकुर, सउनि मुजफ्फर हुसैन, रामकृष्ण धुर्वे, एफ एस टी प्रभारी अशोक पटेल, प्रआर प्रहलाद, सचिन माहोरे, नकुल यदुवंशी, गिरीश कुमार घोरसे, आर प्रवेश, योगेश, अमरदास, पंकज की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button