Betul Snake Rescue: मिट्टी का मलबा हटाकर बिल में घुसे 7 फीट के कोबरा साँप को किया रेस्क्यू
Betul Snake Rescue: Rescued a 7 feet long cobra snake which had entered the hole by removing soil debris.
Betul Snake Rescue: सांप का नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं। बैतूल में भी अलग-अलग प्रजाति के देखने को मिलते हैं। सर्प विशेषज्ञ इन सांपों को आसानी से मिनटों में पकड़ लेते हैं। बैतूल बडोरा स्थित मार्बल पत्थरों की दुकान पास बिल में साँप घुस गया था। इसकी सूचना सर्प विशेषज्ञ को दी गई। सर्प विशेषज्ञ शेख मोइनुद्दीन( मोइन भाई) ने लगभग आधे घंटे में मलबा हटाकर बिल में घुसे साँप को पकड़ कर बाहर निकाल लिया।
सर्प को विशेषज्ञ ने बताया कि साँप कोबरा प्रजाति का सांप है। सांप की लंबाई 7 फिट है। बताया जा रहा है कि बडोरा की इस दुकान के आसपास कई दिनों से यह सांप घूमते हुए दिखाई दे रहा था। अगर आपके घर या घर के आसपास साँप दिखाई दे और उसे पकड़वाना चाहते हैं तो सर्प विशेषज्ञ शेख मोइनुद्दीन मोबाइल नम्बर 8871597400 पर संपर्क कर सकते हैं। बड़ोरा में पकड़े गए सांप को उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है। सांप को पकड़ना कोई आसान नहीं होता है लेकिन सर्प को विशेषज्ञों को सांप पकड़ने का आईडिया होता है और वे उसे आसानी से पकड़ लेते हैं।



