Betul Today News: बैतूल में 500 बेड हॅास्पीटल की मिलेगी सौगात ,उप मुख्यमंत्री नें शीघ्र स्वीकृति का दिया आश्वासन

Betul Today News: 500 bed hospital will be given in Betul, Deputy Chief Minister assured of speedy approval.

Betul Today News: बैतूल आदिवासी बाहुल्य बैतूल जिले में स्वास्थ सुविधाओं की बढोत्तरी के लिए जिले के जनप्रतिनिधि  गंभीर से प्रयास कर रहे है। जनप्रतिनिधियों के प्रयासो से शीघ्र ही बैतूल जिले को 500 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात मिलनें वाली है। 15 फरवरी को जिले के प्रवास पर आये मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ मंत्री राजेन्द्र शुक्ला जब दोपहर भोज के लिए बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल के निवास पर पहुचें तब क्षेत्रीय सांसद डी.डी.उईके,बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल,भैसदेही विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, आमला विधायक डाॅ.योगेश पंडाग्रे एवं मुलताई विधायक चन्द्रशेखर देशमुख नें उप मुख्यमंत्री से बैतूल जिला आस्पताल को पांच सौ बिस्तरीय अस्पताल की स्वीकृति प्रदान करनें की मांग की। जिले के जनप्रतिनिधियों की मांग को गंभीरता से लेकर उप मुख्यमंत्री नें चिकित्सा विभाग के प्रमुख सचिव एवं स्वास्थ आयुक्त से उक्त मांग के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उप मुख्यमंत्री- स्वास्थ मंत्री राजेन्द्र शुक्ला नें बैतूल जिले में स्वास्थ सुविधाओं की बढ़ोत्तरी के लिए शीघ्र ही जिला अस्पताल को पांच सौ बेड हॅास्पीटल की स्वीकृति देनें का आश्वासन दिया।

बिल्डिंग -इक्यूपमेंट उपलब्धता की दी जानकारी
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र शुक्ला गुरुवार को बैतूल प्रवास पर आये थे। बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल के निवास पर दोपहर भोज के दौरान क्षेत्रीय सांसद सहित, बैतूल, भैसदेही, आमला एवं मुलताई विधानसभा क्षेत्र के विधायकों  नें उप मुख्यमंत्री से जिला अस्पताल बैतूल को 500 बिस्तरीय अस्पताल की स्वीकृति देनें की मांग कर इसके लिए बिल्डिंग, इक्युपमेंट सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी दी गई।
बैतूल विधायक श्री खण्डेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों नें उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान में बैतूल जिला अस्पताल  300 बिस्तरीय अस्पताल है। जिला अस्पताल एनक्यूएएस प्रमाणीकृत होनें के साथ ही राष्ट्रीय स्तर से लक्ष्य मुस्कान का प्रमाण पत्र भी मिल चुका है। जिला अस्पताल बैतूल की लेब भी एनएबीएल प्रमाणीकृत है। जिले के जनप्रतिनिधियों नें उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान में जिला अस्पताल चार भवनों में संचालित हो रहा है। प्रतिदिन यहाँ ओपीडी में 700 से 1000 मरीज आते है साथ ही 350 से 375 मरीज अस्पताल में भर्ती होकर उपचार करवाते है।

केन्द्रीय जनजातिय निधी से बना 200 बेड का भवन
जिला अस्पताल परिसर में विधायक हेमंत खण्डेलवाल के विशेष प्रयासों से पूर्व में प्रदेश सरकार द्वारा 200 बेड का भवन स्वीकृत किया गया था जो कि निर्मित हो चुका है। साथ ही तात्कालनी सांसद श्रीमति ज्योति धुर्वे एवं तात्कालीन विधायक श्री खण्डेलवाल के विशेष प्रयासों से केन्द्रीय जनजातिय विभाग से 37 करोड़ रुपये की लागत से 200 मरीजों की क्षमता का अतिरिक्त भवन जिला अस्पताल परिसर में बनकर तैयार है। सांसद सहित जिले के विधायकों नें उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जिला अस्पताल परिसर में 500 बिस्तरों की क्षमता के अनुरूप भवन एवं इक्यूपमेंट की पर्याप्त उपलब्धता है। 500 बिस्तरीय अस्पताल की स्वीकृति मिलनें से तृतिय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं सपोर्ट स्टाफ के पद स्वीकृत हो जायेगे। जिससे जिलेवासियों को और बेहतर स्वास्थ सुविधाओं मिलनें लगेंगी।
उप मुख्यमंत्री नें अफसरों से चर्चा कर स्वीकृति का दिया आश्वासन
जिले के सांसद सहित विधायकों द्वारा जिला अस्पताल को 500 बिस्तरीय अस्पताल की स्वीकृति की मांग को गंभीरता से लेकर उप मुख्यमंत्री ने मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी तथा सिविल सर्जन बैतूल से चर्चाकर जिला अस्पताल भवन, इक्यूपमेंट सहित अन्य आधारभूत  सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही स्वास्थ विभाग के प्रमुख सचिव एवं स्वास्थ आयुक्त से मोबाईल पर चर्चाकर उन्हें जिला अस्पताल बैतूल को 500 बिस्तरीय अस्पताल की स्वीकृति संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री स्वास्थमंत्री राजेन्द्र शुक्ला नें जिले के जनप्रतिनिधियों को जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान करनें का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button