Betul Police Transfer: आखिरकार कोतवाल की हो गई रवानगी, देवकरण डेहरिया को कोतवाली थाने की कमान, कई उप निरीक्षकों का तबादला

Betul Police Transfer: Kotwal finally dismissed, Devkaran Dehariya given command of Kotwali police station, many sub-inspectors transferred

Betul Police Transfer: आखिरकार कोतवाली थाना प्रभारी आशीष सिंह पवार कोतवाली से हटाकर उनकी स्थान पर गंज थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया को कोतवाली की जिम्मेदारी दी है। गंज थाने की कमान उप निरीक्षक संदीप परतेती को दी गई है। इधर आदिवासी युवकों के साथ मारपीट के बाद एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने आखिर रिलीव होने के पहले कोतवाल आशीष सिंह पवार को हटा दिया है। उनके साथ करीब 17 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। गुुरुवार जारी तबादला सूची में गंज थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया को नया कोतवाल बनाया गया है। गंज में ही पदस्थ उपनिरीक्षक संदीप परतेती को अस्थाई रूप से गंज थाने का जिम्मा सौंपा गया है।

इसी तरह बीजादेही टीआई रविकांत डेहरिया को बैतूल बाजार टीआई, बैतूलबाजार टीआई बबीता उइके को महिला थाना प्रभारी बनाया है। लाइन में पदस्थ निरीक्षक को जयपाल इनवाती को शाहपुर थाना प्रभारी बनाया है। इसी तरह उपनिरीक्षक चित्रा कुमरे को महिला थाना से मुलताई, आम्रपाली डहाट को मुलताई से चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी, छत्रपाल धुर्वे को थाना चोपना से मुलताई, नरेंद्र उइके को चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी से कोतवाली, विनोद मालवीय को भैंसदेही से महिला थाना, फतेह बहादुर को बैतूलबाजार से भैंसदेही,  राकेश सरियाम को बैतूलबाजार, रवि साक्य को थाना प्रभारी बीजादेही, वंशज श्रीवास्तव को रक्षिक केंद्र से गंज, सुनील सरियाम को रक्षित केंद्र से मुलताई, एएसआई राजन सिंह राजपूत रक्षित केंद्र से यातायात और राजेश कलम को चिचोली से चोपना थाना भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button