Betul Today News: पत्रकारों पर रौब झाड़ने वाले आरपीएफकर्मियों के नाक के नीचे अवैध वेंडरों की धमाचौकड़ी, नहीं हो रही कोई करवाई
Betul Today News: There is a crackdown on illegal vendors right under the nose of the RPF personnel who harassed the journalists, no action is being taken
Betul Today News: बैतूल ट्रेनों में आरपीएफ कर्मियों के नाक के नीचे अवैध वेंडरों की धमाचौकड़ी बनी रहती है। आरपीएफ द्वारा अवैध वेंडरों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहीं न कहीं कार्रवाई नहीं होने से आरपीएफ कर्मियों की भी इसमें मिलीभगत हो सकती है। बुधवार को आस्थाधाम एक्सप्रेस का कवरेज करने के लिए कई पत्रकार बैतूल रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे, जैसे ही पत्रकार रेलवे स्टेशन पर पहुंचे आरपीएफ कर्मियों ने उनसे जवाब-सवाल करना शुरू कर दिए और कहने लगे कि किसी को रेलवे स्टेशन पर आने की परमिशन नहीं है। पत्रकारों के सामने अपनी मुस्तैदी दिखाने वाले आरपीएफकमियों की उस समय पोल खुल गई, जब प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर ट्रेन पहुंची वैसे ही अवैध वेंडरों की धमाचौकड़ी देखने को मिली। अवैध वेंडर प्लेटफार्म 2 से रेलवे पटरी पार करते हुए दौड़ते ट्रेन में घुस गए। आरपीएफकर्मी यह पूरा नजारा देखते रहे, लेकिन किसी ने अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई तो दूर पूछना भी मुनासिब नहीं समझा।
आरपीएफकर्मियों द्वारा पत्रकारों को रेलवे स्टेशन के भीतर प्रवेश से रोकने का यही कारण सामने आ रहा है कि कहीं उनकी पोल न खुल जाए। आरपीएफकर्मियों के सामने टे्रन में घुसे वेंडर न तो ड्रेस पर थे और न ही उनके पास कोई आई कार्ड था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैतूल में इन दिनों अवैध वेंडरों का बोलबोला चल रहा है। आरपीएफ और जीआरपीएफ द्वारा अवैध वेंडरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। कई बार इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से भी हो चुकी, लेकिन अवैध वेंडरों की धमाचौकड़ी कम नहीं हो पाई है।



