Road Accident News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, बच्चा समेत तीन गंभीर घायल
Road Accident News: Unknown vehicle hits bike, woman dies painfully, three seriously injured including child
Road Accident News: झल्लार थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आमला थाना क्षेत्र के ग्राम पढारू निवासी कालूराम अपनी सास सकुन बारस्कर (42) पत्नी सतिना (22) और बेटी 6 वर्षीय कार्तिक को बाइक पर बैठकर बगवाड से धामन्या जा रहा था। बुधवार की रात को ग्राम चुनालोमा मार्ग पर अज्ञात रास्ते में बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सकून बाई की मौत हो गई है। इस टक्कर से बाइक सवार सभी लोग गिर पड़े। बाइक में पीछे बैठी सकुन बाई टक्कर की वजह से दूर जा गिरी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। महिला को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने महिला मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को मृतका का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।



