Harda Factory Blast: हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में फैक्ट्री के मालिक सहित 3 लोग गिरफ्तार, CM यादव लेंगे घटनास्थल का जायजा
Harda Factory Blast: 3 people including factory owner arrested in Harda firecracker factory blast, CM Yadav will inspect the incident site
राज्य सरकार द्वारा हरदा हादसे के घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। आज मैंने भोपाल उपचार के लिए लाए गए घायलों का हमीदिया अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मैं कल स्वयं विधानसभा के बाद हरदा जाऊंगा।
मैंने इस मामले की जांच के आदेश दिए… pic.twitter.com/uaVFIhcm77
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 6, 2024
Harda Factory Blast: एमपी के हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खुद मृतकों की पुष्टि की है। हादसे के बाद अभी भी कई लोग लापता है। एनडीआरफ की टीम द्वारा मलबे के नीचे दबे लोगों को रेस्क्यू करने का काम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अब तक 200 से अधिक लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया है। हादसे के बाद फैक्ट्री के मालिक राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और फरीख खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों के खिलाफ हरदा थाने में FIR दर्ज हुई है।
बताया जा रहा है कि यह पटाखा फैक्ट्री हरदा में मगरधा मार्ग स्थित बैरागढ़ गाँव मे है। मंगलवार सुबह अचानक फटाखा फैक्ट्री में आग लग गई और धमाके होना शुरू हो गए। इस घटना से पूरा हरदा जिला दहल उठा। CM डॉक्टर मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने हमीदिया अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की है। अधिकारियों को बेहतर उपचार देने के निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने कहा कि विधानसभा की मीटिंग के बाद वे हरदा जाएंगे और घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे।



