MP Bjp : उपचुनाव हार के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का एक्शन, दतिया जिला कार्यकारिणी को किया भंग

MP BJP: BJP state president takes action after by-election defeat, dissolves Datia district executive

MP Bjp : मध्य प्रदेश के दतिया यूपी चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद भाजपा प्रत्याशी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एक्शन में आ गया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निवास पर चुनाव में मिली हार के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, चुनाव प्रभारी भारत सिंह कुश वह सुप्रभारी राहुल कोठारी, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

भितरघात का मामला आया सामने

बैठक में जानकारी सामने आई है कि उपचुनाव में भितरघात  हुआ है। भाजपा से जुड़े पदाधिकारी ने ही भितरघात किया है। जवाबदारी का सही से निर्वहन नहीं किया गया। यही कारण है कि भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

एक्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

सीएम हाउस में बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक  हेमंत खंडेलवाल एक्शन में आ गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने  तत्काल दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणामों की समीक्षा हेतु गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर भारतीय जनता पार्टी, जिला दतिया की वर्तमान संगठनात्मक संरचना तत्काल प्रभाव से भंग कर दी है।
इसके फलस्वरूप जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभागों सहित समस्त जिला संगठन की वर्तमान संगठनात्मक इकाइयाँ तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button