Betul Bus Strike : बस ऑपरेटर की चेतावनी, इस दिन से थम जाएंगे यात्री बसों के पहिए, होगी परेशानी
Betul Bus Strike: Bus operators issue warning; passenger bus operations to halt from this date, causing inconvenience.
Betul Bus Strike : निजी यात्री बस संचालकों ने अपने विभिन्न मांगे पूरी नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। ऐसी स्थिति में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बस चालको की मांग है बस का किराया बढ़ाने, राष्ट्रीयकरण और रॉयल्टी व्यवस्था का विरोध, टेंडर प्रक्रिया वापस लेने, नई बसों के पंजीयन टेंडर एवं फिटनेस प्रक्रिया, परमिट संबंधित नियमों में संशोधन करने की मांग की जा रही है।बैतूल में लगभग 270 यात्री बसें संचालित है। सभी बस ऑपरेटर होने ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आगामी 7 अगस्त से हड़ताल शुरू की जाएगी। जिसमें बस का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। बस के पहिए थमने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बैतूल जिले से नागपुर, भोपाल, इंदौर के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी बसें चलती है।



