Betul Power Cut Today : 5 अगस्त को बैतूल में अलग-अगल क्षेत्रो में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई,
Betul Power Cut Today: Power supply will be suspended for 4 hours in various areas of Betul on August 5.
Betul Power Cut Today : बैतूल बिजली कंपनी द्वारा 5 अगस्त को 33/11 केव्ही कोसमी उपकेंद्र के 11 केव्ही रामनगर फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही रामनगर फीडर के गर्ग कॉलोनी, अचलपुर नाका, रामनगर, पटवारी कॉलोनी जय प्रकाश वार्ड, उदय परिसर, डान बॉस्को, खाकरा जामठी आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 के प्रबंधक ने बताया कि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से विद्युत कटौती के समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
संपर्क अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर
बैतूल बिजली कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से संपर्क अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 के प्रबंधक ने बताया कि 6 अगस्त को सिल्वर स्टेट लॉन नागदेव मंदिर खंजनपुर में सुबह 10 बजे से आयोजित शिविर में अर्जुन वार्ड के उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। वहीं 10 अगस्त को आंगनवाड़ी केंद्र विवेकानंद वार्ड बैतूल में सुबह 10 बजे से आयोजित शिविर में विवेकानंद वार्ड के उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं का निराकरण होगा। इसके अलावा 12 अगस्त को इंडस्ट्रियल एरिया कोसमी बैतूल में सुबह 10 बजे से आयोजित शिविर में इंडस्ट्रियल एरिया कोसमी के उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।



