Harda Patakha Factory Blast: हरदा के पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में मृतकों की संख्या 9 पर पहुँची, 200 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

Harda Patakha Factory Blast: Death toll in Harda's firecracker factory blast reaches 9, more than 200 people admitted to hospital, President, Prime Minister Modi expressed grief

Harda Patakha Factory Blast: MP के हरदा जिले की एक फटाका फैक्ट्री में आग लगने से धमाका हो गया। हादसे में अभी तक 9  लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। लगभग 200 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती किया है। जिसमे महिला बच्चें और पुरूष भी शामिल है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और टीम पहुंच गई है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरदा घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। राहत बचाव के लिए 7 जिलों से दमकल गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम इलाज के लिए ले जाया जा रहा है।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में मंगलवार सुबह 11:00 बजे एक फटाका फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। प्लास्टिक इतना जबरदस्त था कि अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों के शव सड़क पर बिखरे पड़े थे। हादसे में 200 से ज्यादा लोग घायल है।  इस घटना के बाद अपरातफरी का माहौल बना है। घटनास्थल से 200 मीटर दूर के घरों के घरों के छ्प्पर तक उड़ गए है। 100 से ज्यादा घरों को खाली कर दिया है। जानकारी लगते ही कलेक्टर सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। मौके पर रहता और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।
मृतकों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरदा हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। सीएम ने X सोशल मीडिया पर लिखा है मौके पर 50 से ज्यादा एम्बुलेंस को भेज दिया है। हेलो के उपचार के लिए भोपाल इंदौर और नर्मदा पुरम डॉक्टरों की टीम भी भेजती है। हादसे में औरतों को के परिजनों को 4- 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी घायलों का निशुल्क उपचार किया जाएगा। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। सीएम ने आगे लिखा है कि मैंने आज छिंदवाड़ा जिले के अहारवाड़ा गांव का रात्रि प्रवास कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। हादसे के  मामले की जांच की जाएगी दोषियों को छोड़ नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button