Gold Silver Price Today: आज दूसरे दिन भी सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, आभूषण खरीदने का अच्छा मौका
Gold Silver Price Today: Gold and silver prices fell for the second day today, good opportunity to buy jewellery.

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 6 फरवरी 2024 को सोने चांदी (Gold Silver Price) के दाम में गिरावट आई है। सोने की कीमत 62 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 70000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम घटकर 62557 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 57302 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 46918 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 36596 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70196 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।

