Betul Today News: भाजपा पार्षद को जान से मारने की धमकी, थाने में दर्ज कराई शिकायत

Betul Today News: Threat to kill BJP councilor, complaint lodged in police station

Betul Today News: बैतूल जिले के शाहपुर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद एवं लोक निर्माण, उद्यान, विद्युत एवं यांत्रिक विभाग के सभापति कमलेश प्रजापति को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पुलिस थाना शाहपुर में की गई है। धमकी मिलने के बाद भाजपा नेता ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। 
शिकायतकर्ता पार्षद कमलेश प्रजापति ने बताया कि वह वार्ड क्रमांक 14 के निर्वाचित पार्षद है। हाल ही में गांव चलो अभियान 2024 व्हाट्सएप ग्रुप में उन्हें भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे द्वारा जोड़ा गया था। इस ग्रुप में जुड़ने के बाद शाहपुर निवासी अमित महतो द्वारा लगातार व्हाट्सएप ग्रुप पर अशोभनीय टिप्पणी की गई।
इस अभद्र टिप्पणी का उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप पर ही जवाब दिया तो 3 फरवरी की रात्रि करीब 10:30 बजे अमित महतो के भतीजे अंशुल महतो एवं अंकित मालवी शाहपुर द्वारा शराब के नशे में उनके घर आकर जान से मारने की धमकी देने लगे दबंगों द्वारा उन्हें कहा गया कि हमसे उलझना महंगा पड़ेगा, तीन दिनों के भीतर निपटा दूंगा। पार्षद कमलेश प्रजापति का कहना है कि मैं एक जनप्रतिनिधि हूं, मेरे साथ हुए कृत्य पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाते हुए कहा कि भविष्य में अगर उनके साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना कारित होती है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी अमित महतो सहित उनके भतीजे अंशुल महतो एवं अंकित मालवी की होगी।
  • Betul Today News: संघमित्रा एक्सप्रेस चलती ट्रेन से कूदे प्रेमी युगल, उपचार के लिए अस्पताल में किया भर्ती

Related Articles

Back to top button