MP Board Pariksha: बैतूल माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो रही है। परीक्षा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इस बार परीक्षा को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से कई परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगे। सोमवार को कक्षा 10 वीं का पहला हिन्दी का प्रश्र पत्र होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोर्ड परीक्षा के लिए बैतूल में 128 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जिसमें 16 परीक्षा केन्द्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केन्द्रों की श्रेणी में रखा गया है। 10 वीं में 21722 और 12 वीं में 17516 इस तरह से कुल 39238 हजार विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा केन्द्रों पर रोल नंबर डालने का काम पूरा कर लिया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सोमवार को कक्षा 10 वीं की और मंगलवार से 12 वीं की परीक्षा प्रारंभ हो जाएगी। इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा परीक्षा को लेकर कई बदलाव किए जा रहे है, ताकि कहीं भी लापरवाही सामने न आ पाए।
नकलचियों पर 38 उडऩदस्ते रखेंगे निगरानी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले भर में 38 उडऩदस्ते बनाए है। इन उडऩदस्तों द्वारा परीक्षा समय में अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। इन उडऩदस्तों में एसडीएम, तहसीलदार, नगरपालिका सीएमओ, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे। कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी जाएगी। जिला शिक्षा कार्यालय से भी उडऩदस्ते बनाए गए है। इन उडऩदस्तों द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर जांच की जाएगी, ताकि कोई भी विद्यार्थी नकल न कर पाए।
पहले दिन डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केन्द्र
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा के पहले दिन विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर लगभग डेढ़ घंटा पहले पहुंचना होगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी, जो 12 बजे तक चलेगी। आधा घंटा पहले उत्तर पुस्तिका विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी। 15 मिनट पहले प्रश्र पत्र वितरित होगा, ताकि विद्यार्थी अच्छे से प्रश्र पत्र भी पड़ सके। अधिकारियों का कहना है कि पहले दिन व्यवस्था बनाने के लिए विद्यार्थियों को डेढ़ घंटा पहले बुलाया है, इसके बाद विद्यार्थियों को होने वाले प्रश्र पत्रों में आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के पहले विद्यार्थी की चैकिंग की जाएगी। प्रवेश पत्र, पेन के अलावा किसी भी प्रकार से कोई सामान न लाने के लिए कहा गया है। इलेक्ट्रानिक घड़ी भी विद्यार्थी पहनकर विद्यार्थी परीक्षा हाल में पहनकर नहीं आ सकेंगे।

केन्द्राध्यक्ष भी नहीं रख सकेंगे मोबाईल फोन
इस बार बोर्ड परीक्षा में कड़े नियम लागू किए है। इस बार केन्द्राध्यक्ष भी परीक्षा के समय मोबाईल फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। मोबाईल फोन का इस्तेमाल करने पर सख्त पाबंदी लगाई है। कोई भी केन्द्राध्यक्ष मोबाईल फोन का इस्तेमाल करते पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा में कोई नकल करते पाया गया तो इसकी जवाबदारी केन्द्राध्यक्षों की होगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को परीक्षा को लेकर शुभकामनाएं दी है।