Betul Today News: संघमित्रा एक्सप्रेस चलती ट्रेन से कूदे प्रेमी युगल, उपचार के लिए अस्पताल में किया भर्ती

Betul Today News: Love couple jumped from Sanghamitra Express moving train, admitted to hospital for treatment

फ़ाइल फ़ोटो

Betul Today News: बेंगलुरु से पटना जा रही संघमित्रा एक्सप्रेस से  युवक- युवती चलती ट्रेन से कूद गए । दुर्घटना में दोनों घायल हो गए।  युवक युवती बिहार के भोजपुर आरा के निवासी होना बताया जा रहा है।   

 पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका पासवान 25 साल का पंकज पिता किशन 24 साल के साथ प्रेम प्रसंग था। बीते 5 जनवरी को पंकज और प्रियंका को लेकर चला गया था। प्रियंका का कहीं पता नहीं चलने पर उसके परिजनों ने भोजपुर आरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अमित को रिश्तेदारों से जानकारी मिली थी कि पंकज  प्रियंका को लेकर बेंगलुरु में रह रहा है। सूचना मिलने पर भोजपुर आरा पुलिस थाने के एएसआई मजहर हुसैन आरक्षक और एक महिला आरक्षक के साथ प्रियंका के पति अमित ससुर को लेकर बेंगलुरु गए। आरा पुलिस बेंगलुरु से प्रियंका और पंकज को लेकर लेकर संघमित्रा एक्सप्रेस से पटना  जा रहे थे। 
रविवार सुबह  मुलताई के ग्राम चिचण्डा के पास ट्रेन धीमी होने पर पंकज और प्रियंका ट्रेन से कूद गए। दोनों घायलों को रेलवे ठेकेदार के वाहन से इलाज के लिए मुलताई सरकारी अस्पताल लाया। बीएमओ डॉक्टर अभिनव शुक्ला ने बताया पंकज को मामूली चोट और प्रियंका के सिर में चोट आई है। प्रियंका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। भोजपुर आरा पुलिस मामले में ज्यादा जानकारी देने से बच रही है।

Related Articles

Back to top button