MP Weather Alert: मप्र के 14 जिलों में गरज- चमक के साथ ओले गिरने की संभावना, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं
MP Weather Alert: There is a possibility of hail and thunder in 14 districts of Madhya Pradesh, winds will blow at a speed of 40 km per hour.
MP Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव आया है। प्रदेश के लगभग 14 जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि होने की संभावना बनी है। मौसम विभाग भोपाल में रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, भिंड और श्योपुरकला मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, गुना और अशोकनगर , निवाडी, शिवपुरी और मुरैना जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना बनी है। आगामी 6 फरवरी तक मौसम इसी तरह से बना रहने की संभावना है। ओलावृष्टि होने की स्थिति में फसलों को नुकसान हो सकता है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। बिजली कड़कने की स्थिति में रखें सावधानी
• घर के अंदर रहे, घर की खिड़कियों और दरवाजे बंद करें और यदि संभव हो तो यात्रा से बचें।
• सुरक्षित आश्रय ले. पेड़ों के नीचे शरण ना लें।
• कंक्रीट के फर्श पर न लेटे और कंक्रीट की दीकरी का सहारा न लें। इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दे।
• तूफान के दौरान जल निकायों से दूर बाहर निकले।
• उन सभी वस्तुओं से दूर रहे जो बिजली का संचालन करती है और किसी भी। प्रकार के रासायनिक छिड़काव न करें।
जम्मू कश्मीर और लद्दाख में जबरदस्त बर्फबारी, मनाली का तापमान – 1.8 डिग्री पर पहुंचा
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। हिमाचल और उत्तराखंड में 5 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया है। बर्फबारी के कारण मनाली का तापमान – 1.8 डिग्री पर पहुंच गया है। क्षेत्र में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। अधिक बर्फबारी होने के कारण श्रीनगर में हवाई और रेल यातायात पर बुरा असर पड़ा है। बर्फबारी के कारण कई फ्लाइट कैंसिल कर दी तो कई ट्रेनर रद्द हुई है। कश्मीर क्षेत्र में बर्फबारी होने के बाद सैलानी इसका खूब लुफ्त उठा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 5 फरवरी को पश्चिम बंगाल सिक्किम मेघालय नगालैंड मिजोरम मणिपुर त्रिपुरा सहित कई क्षेत्रों में ओले गिरने और बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बर्फबारी के कारण तेजी से तापमान नीचे गिरने लगा है।




