Encounter Between Naxalite And Police: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, 3 जवान हुए शहीद, 14 जवान घायल
Encounter Between Naxalite And Police: Four Naxalites killed, 3 soldiers martyred, 14 soldiers injured in encounter between police and Naxalites in Chhattisgarh
Encounter Between Naxalite And Police: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर टेकलगुडेम गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दो हार्डकोर नक्सली सहित 4 नक्सली मारे गए संगठन ने मारे गए नक्सलियों की तस्वीर भी जारी की है। इस मुठभेड़ में पुलिस के तीन जवान भी शहीद हो गए हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को पुलिस और नक्सलियों के बीच नारायणपुर मुठभेड़ हुई जिसमें सेक्शन कमांडर कंपनी नंबर दो की महिला नक्सली मांडवी राजे और बटालियन नंबर एक का सदस्य मांडवी बोज्जा मारे गए है।
इस मुठभेड़ में तीन जवान शहीद और 14 जवान घायल हो गए हैं। नक्सलियों ने शहीदों के पास से लूटे गए सामान का वीडियो भी जारी किया है। सुरक्षा बलों ने दावा किया था कि मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए लेकिन नक्सलियों ने इसे झूठ बताया है। बताया गया कि पुलिस फोर्स टेकलगुडेम में नया कैंप स्थापित करने आई थी। जिस पर नक्सलियों हमला कर दिया। इधर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय में नक्सली हमले की घटना पर कहां की हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। हम हर हाल में अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े है।



