Weather News Today: जम्मू कश्मीर और लद्दाख में जबरदस्त बर्फबारी, MP में भी बदलेगा मौसम, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

Weather News Today: Heavy snowfall in Jammu and Kashmir and Ladakh, weather will change in MP too, possibility of heavy rain and hailstorm.

Weather News Today: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। प्रदेश के कुछ जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की भी संभावना बनी है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के उत्तरी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस( पश्चिमी विक्षोभ) के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण कई सड़क बंद हो गई है। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर कई राज्यों में दिखाई देगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब ,हरियाणा उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में मौसम में बदलाव आएगा। बारिश के साथ ठंड बढ़ने की संभावना बनी है। 6 फरवरी तक कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना बनी है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश के कई जिलों में दिखाई देने लगा है। न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आने लगी है।
मध्य प्रदेश में भी अगले तीन-चार दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों में मध्य प्रदेश में मौसम बदलेगा। ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर संभाग में कहीं-कहीं तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तीन से चार फरवरी से 6 फरवरी तक ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड मुरैना शिवपुरी बालाघाट सिवनी मंडला छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों में कहानी-कहानी तेज बारिश और ओलावृष्टि होने की भी संभावना बनी है। 

Related Articles

Back to top button