Betul Collector Action: राजस्व प्रकरणों का निराकरण नहीं होने पर कलेक्टर ने तहसीलदार और नायब तहसीलदार का वेतन रोका
Betul Collector Action: Collector stopped the salary of Tehsildar and Naib Tehsildar due to non-resolution of revenue cases.

Betul Collector Action: कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बैतूल तहसीलदार और नायब तहसीलदार के जनवरी माह के वेतन आहरण पर रोक लगाई है। जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण, सीएम हेल्पलाइन, स्वामित्व योजना एवं धारणाधिकार योजना से संबंधित प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करने पर जिले के तहसीलदार/नायब तहसीलदार द्वारा उक्त प्रकरणों के निराकरण एवं योजनाओं की प्रगति में रूचि नहीं लिए जाने और अपेक्षित परिणाम प्राप्त न करने पर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कड़ी कार्रवाई की।
उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके जनवरी माह के वेतन आहरण पर रोक लगाई है। यह कार्यवाही समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के विरूद्ध भी की गई है।



