D2M Service News: अब टीवी का काम करेगा मोबाइल, बिना इंटरनेट के देख पाएंगे फिल्म और सीरियल
D2M Service News: Now mobile will work as TV, you will be able to watch movies and serials without internet
D2M Service News: जल्दी ही आपका मोबाइल चलती फिरती टीवी बनने वाला है। मोबाइल पर वीडियो फिल्म या टीवी चैनल देखने के लिए सिम कार्ड और इंटरनेट का उपयोग होता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब बिना सिम और इंटरनेट की भी वीडियो देख पाएंगे। इसकी खासियत यह है कि देश में डायरेक्ट टू मोबाइल प्रसारण जल्दी ही शुरू होने की संभावना है। इस सेवा से बिना इंटरनेट और बिना सिम के फिल्म और सीरियल टीवी की तरह देख पाएंगे।
जानकारी के मुताबिक सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि घरेलू डायरेक्ट टू मोबाइल (D2M) सेवा का परीक्षण जल्द ही शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि D2M सेवा के प्रारंभ होने से 25 से 30% 5G नेटवर्क से भीड़ कम हो जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस सेवा को शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वीडियो के भारी उपयोग से मोबाइल नेटवर्क अवरोध हो जाता है। मोबाइल इंटरनेट रुक-रुक कर चलने लगता है। जब d2m सेवा की शुरुआत हो जाएगी तो कुछ हद तक नेटवर्क में भी सुधार होगा। इस सेवा की शुरुआत हो जाने से आम लोग भी चलते-फिरते टीवी चैनल देख पाएंगे।

