Betul Crime News Today: टेलिफोन कॉलोनी में सुने आवास में हुई चोरी की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News Today: The incident of theft in Sune residence in Telephone Colony revealed, two accused arrested

चोरी करने उपयोग की गई बाइक जप्त

Betul Crime News Today: गंज थाना क्षेत्र के टेलिफोन कॉलोनी में सुने घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गंज थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि 11 जनवरी की रात को थाना क्षेत्र के टेलिफोन कॉलोनी गंज में हरि पिता सोमाजी देशमुख के घर में चोरी हुई थी। आरोपियों द्वारा नगद सहित जेवरात पर हाथ साफ कर दिए थे। 

थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए एक टीम गठित की गई। इस टीम को गोपनीय सूत्र और कई साक्ष्य मिलने पर संदेही भूरे खाँ पिता नूर खाँ उम्र 42 वर्ष निवासी पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पीछे इंदिरा कॉलोनी और गोकुल पिता रामाधार केवट उम्र 40 वर्ष निवासी सिवनी मालवा हाल मांझीनगर बैतूल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। दोनों ने सुने घर में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। आरोपियों के पास से चोरी की गई नगद राशि व जेवरात बरामद किये है। साथ चोरी की घटना में उपयोग की गई बाइक को भी जप्त किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपीय गोकुल केवट लंबे समय से सिवनी मालवा से फरार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक यहां आरोपी कई मामले में वांटेड है। चोरी का खुलासा करने में गंज थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक रवि शाक्य, प्रधान आरक्षक संदीप इमान, आशीष चौहान ,भारती राजपूत,  मयूर तावरे, आरक्षक अनिरुद्ध यादव और नवीन रघुवंशी , दुर्गेश चौरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Related Articles

Back to top button