MP Today News: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को मप्र में रहेगी छुट्टी, पंचायत स्तर तक होंगे कई कार्यक्रम
MP Today News: There will be a holiday in Madhya Pradesh on 22nd January, the day of consecration of Ram Temple, many programs will be held up to Panchayat level.

MP Today News: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। मध्य प्रदेश में सरकार राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन छुट्टी घोषित करने जा रही है। इस दिन सभी सरकारी भवनों में लाइटिंग की जाएगी। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। मध्य प्रदेश की सभी 23 हजार ग्राम पंचायत में 22 जनवरी तक श्री राम कथा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान राम कथा, राम भजन, रामचरित्र मानस का पाठ, राम रक्षा स्त्रोत सहित कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को सभी सरकारी दफ्तरों में छुट्टी का फैसला लिया है। इसमें स्कूल कॉलेज वह अन्य शासकीय दफ्तरों में अवकाश रहेगा। छुट्टी को लेकर मुख्य सचिव वीरा राणा को पत्र भेज दिया है उनकी सहमति के बाद आदेश जारी किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री की अपील घर में जलाये दीप
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 22 जनवरी को ऐतिहासिक दिन है। इस दिन अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दिन सभी देशवासियों को अपने घरों में दीपक जलाकर फिर से दीपावली मनाने की अपील की है। घर-घर राम ज्योति जले पूरा हिंदुस्तान जगमग होना चाहिए। भगवान राम 22 जनवरी को मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। श्री मोदी ने कहा की अयोध्या में रामलला टेंट में विराजित थे आज पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नही देश के 4 करोड़ गरीबों को भी मिला है। यह उत्साह उमंग आज अयोध्या की सड़कों पर नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश वासियों से यह भी अपील की है कि वह 22 तारीख को अयोध्या न आए। प्राण प्रतिष्ठा का पूरा कार्यक्रम होने के बाद सभी लोग अपने-अपने समय के हिसाब से अयोध्या आकर प्रभु श्री राम के दर्शन कर सकते हैं।



