Ayodhya News Today: पीएम मोदी की पूरे देश वासियों से अपील, 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर-घर दीप जलाए, अयोध्या न आए
Ayodhya News Today: PM Modi's appeal to the entire country, on January 22, the day of consecration of Ram temple, light lamps in every house, do not come to Ayodhya.
Ayodhya News Today: शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे यहां अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 22 जनवरी को ऐतिहासिक दिन है। इस दिन अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दिन सभी देशवासियों को अपने घरों में दीपक जलाकर फिर से दीपावली मनाने की अपील की है। घर-घर राम ज्योति जले पूरा हिंदुस्तान जगमग होना चाहिए। भगवान राम 22 जनवरी को मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। श्री मोदी ने कहा की अयोध्या में रामलला टेंट में विराजित थे आज पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नही देश के 4 करोड़ गरीबों को भी मिला है। यह उत्साह उमंग आज अयोध्या की सड़कों पर नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश वासियों से यह भी अपील की है कि वह 22 तारीख को अयोध्या न आए। प्राण प्रतिष्ठा का पूरा कार्यक्रम होने के बाद सभी लोग अपने-अपने समय के हिसाब से अयोध्या आकर प्रभु श्री राम के दर्शन कर सकते हैं।पीएम ने किया 15000 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण- शिलान्यास
प्रधानमंत्री ने अयोध्या में बने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम का उद्घाटन किया साथ ही दो अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। 15700 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।



