Betul Today News: बैतूल में पहली बार लगेगा विशाल फोटोग्राफी का मेला, MP की सबसे बड़ी फोटोग्राफी प्रोडक्ट उत्पादन कंपनी नयन कलर लैब का लगेगा स्टाल

Betul Today News: For the first time, a huge photography fair will be held in Betul, MP's largest photography product production company Nayan Color Lab will have a stall.

Betul Today News:  बैतूल में पहली बार बड़े शहरों की तर्ज पर विशाल फोटोग्राफी मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले का आयोजन 24 दिसंबर 2023 को बैतूल मुख्यालय पर इटारसी रोड़ कस्तूरी बाग मैरिज लान में आयोजित किया है। मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा। फोटोग्राफी मेला में फोटोग्राफर अपने-अपने प्रतिष्ठा के स्टाल लगाएंगे।

मेले में खुद के उत्पाद भी रखकर बेच सकेंगे।  मेले में  फोटो फेयर में नए, पुराने, कैमरे, एल्बम, फ्रेम, पुराने फोटो एवं वीडियो कैमरे एवं एसेसरीज, फोटो गुड्स मटेरियल, नयन कलर लैब एलबम प्रिंटिंग बैतूल, फोटो वीडियो संबंधित सभी प्रकार के मट्रेलियल रखे जाएंगे। इस मेले को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किया है। खास बात यह है कि इस मेले में मध्य प्रदेश की  सबसे बड़ी फोटोग्राफी प्रोडक्ट उत्पादन  कंपनी और बैतूल जिले के फोटोग्राफी प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान नयन कलर लैब का स्टाल लगाया जाएगा। नयन कलर लैब के संचालक नंदकिशोर आर्य ( नन्दू) पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश आर्य ने सभी फ़ोटो ग्राफर भाइयों से नयन कलर लैब & फ्लेक्स के स्टाल की विजिट करने की अपील की है। नयन कलर लैब के संचालक ने बैतूल जैसे से शहर में इतना बड़ा आयोजन करने पर आयोजक समिति का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है। 

Related Articles

Back to top button