Betul Crime News: अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेम प्रसंग के शक में की थी युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Betul Crime News: Blind murder revealed, young man was murdered on suspicion of love affair, three accused arrested

Betul Crime News: बैतूल जिले के मोहदा थाना पुलिस ने एक अंधे कत्ल का खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। मोहदा थाना प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि फरियादी चवल सिंह पिता गंजन सिंह निवासी वाशिंदा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि MPEB सब स्टेशन चिल्लोर के सामने बेटे शेषपाल सिंह इवने 25 वर्ष का शव पड़ा है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक के के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले। चोट के आधार पर पुलिस ने हत्या की आशंका जाता है। 16 दिसंबर 2023 को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 का मामला पंजीबद्ध कर जाँच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक संदेही कृष्ण पिता नरेश उइके 24 वर्ष, रवि पिता नन्हे सिंह धुर्वे 19 वर्ष, निवासी चिल्लोर और कमलेश पिता नरेश उइके 20 वर्ष निवासी लवादा थाना मोहदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने शेषपाल इवने की कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपियों के पास से हत्या के लिए इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड और बाइक जप्त की है। आरोपियों ने प्रेम प्रसंग के शक में हत्या करना बताया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। आरोपियों को पकड़ने में मोहदा थाना प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक मुजफ्फर हुसैन, प्रीतम सिंह, रोहित अहमद अली, गायत्री पन्द्रे, सुरेद्र अमोलक, देवा, पवन, एनिया, रमेश, सीताराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।



