Betul Road Accident: पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलटा, 9 लोग घायल
Betul Road Accident: Pickup vehicle lost control and collided with a tree, 9 people injured
Betul Road Accident: चोपना थाना क्षेत्र में पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और पलट गई। हादसे में 9 लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चोपना के केलिपूंजी निवासी कुछ लोग हिरावाड़ी मिल में धान लेकर गए थे। वापस गाँव लौटते समय पिकअप गाड़ी आमदोह के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। हादसे( Betul Road Accident) में केलिपूंजी निवासी रूपेश , रूपनारायण, विनोद, मनोज, श्यामलाल , बिलेस, साजन सहित अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को उपचार के लिए घोड़ाडोंगरी के सरकारी अस्पताल भर्ती किया है। हादसा सोमवार दोपहर 2 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।



