Betul Road Accident: सातनेर के पास दो मोटरसाइकिल भिंड़त में 2 लोगों की मौत, 3 लोग गंभीर घायल

Betul Road Accident: 2 people killed, 3 seriously injured in two motorcycle collision near Satner

Betul Road Accident: आठनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सातनेर भैंसदेही मार्ग मोक्षधाम के पास बुधवार को 2 मोटरसाइकिल की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। धड़से में  2 व्यक्तियों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हो गए है।
आठनेर थाने के सहायक उपनिरीक्षक कमल सिंह ठाकुर ने बताया है कि सातनेर भैंसदेही मार्ग पर बुधवार को मोक्षधाम के पास दो बाईक आपस मे टकरा गई। हादसे में सचिन पिता रमेश ठाकरे निवासी मालेगांव, हरिदास पिता जीरा उइके 19 वर्ष निवासी वडाली की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में मृतक सचिन माँ सुमन ठाकरे, बहन कीर्ति ठाकरे दूसरी बाईक पर सवार धावड़ी निवासी भीमचंद पिता साधुराम उइके 30 वर्ष घायल हो गया है। घायलों को उपचार के लिए आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। आठनेर पुलिस हादसे की जांच कर रही है। 
डंपर ने दिव्यांग को कुचला, दर्दनाक मौत

बैतूल-नागपुर फोरलेन पर मंगलवार रात करीब लगभग 7.बजे बजे डंपर ने दिव्यांग ट्राइ-बाइसिकल चालक को कुचल दिया। इसमें उसकी मौत हो गई। हादसा आमला थाना इलाके के जुनापानी और सेमझिरा के बीच हुआ। पुलिस ने मृतक का शव मौके से बरामद किया है। मृतक बीएसएनएल का रिटायर कर्मचारी बताया जा रहा है।

इस हादसे की जानकारी मिलने पर डायल-100 मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, बैतूल-नागपुर फोरलेन पर जूनापानी और सेमझिरा बीच मंगलवार रात डंपर क्रमांक एमपी 09 एचएच 5813 ने तीन चक्के की बाइक पर सवार दिव्यांग बीएसएनएल के रिटायर कर्मचारी भरत महोबे 59 वर्ष को कुचल दिया है। हादसे में भरत की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि डंपर विपरित दिशा से आ रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि भरत बैतूल से अपने गांव पारड सिंगा जा रहे थे। इसी बीच जूनापानी जोड़ पर सेमझीरा पेट्रोल पंप के पास डंपर ने उन्हें कुचल दिया। भरत के दो पुत्र है। उनका छोटा पुत्र दुर्गेश भी हादसे के कुछ बाद बैतूल की ओर से बाइक से घर जा रहा था। जिसने पिता को हादसे का शिकार होने के बाद पुलिस और परिजनों को खबर की । मुलताई पुलिस ने शून्य पर मामला कायम कर आमला भेजा है।

Related Articles

Back to top button