Betul Congress News: अपने ही पार्टी के साथ विश्वासघात करने वाले कांग्रेस नेताओं को नोटिस जारी, किसके इसारे पर किया भीतरघात?
Betul Congress News: Notice issued to Congress leaders who betrayed their own party, on whose instructions did they work?
Betul Congress News: प्रदेश में विगत 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम आने में अभी दो दिन का समय बाकी है। लेकिन रिजल्ट आने के पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी चुनाव में विभीषण का रोल अदा करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सख्त हो गई है। रिजल्ट आने के पूर्व ही एक्शन मोड में आई कांग्रेस ने प्रदेश भर में कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने वाले भीतरघातियों को नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांाग है। जवाब नहीं देने पर इन भीतरघाती कांग्रेस नेताओं पर एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। जिले के दो कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी तीन कांग्रेस नेताओं की शिकायत की थी जिन्हें पीसीसी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किए है। पीसीसी के इस बार ”क्विक एक्शन” से भीतरघात करने वाले कांग्रेस नेता भी हतप्रभ है। बड़ी बात यह है कि इन नेताओं ने किसके इशारे पर पार्टी के साथ भीतर घाट किया है। सूत्रों और आम चर्चा से यह पता चला है कि बैतूल के कांग्रेस नेता ने मुलताई के एक बड़े कांग्रेस नेता के कहने पर अपनी ही पार्टी के साथ भीतर घात किया है। बता दे कि यह भीतर घाती कांग्रेस का नेता बैतूल से टिकट के लिए भी उछल कूद कर रहा था।
प्रत्याशियों से मांगी थी भीतरघातियों की जानकारी
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के समय पार्टी से बगावत कर पार्टी छोडऩे या अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले पार्टी के नेताओं ने तो सार्वजनिक रूप से पार्टी का विरोध किया है। लेकिन कुछ कांग्रेस नेता ऐसे भी है जिन्होंने पार्टी में रहकर ही विभीषण की भूमिका निभाते हुए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों को चुनाव में डेमेज करने का काम किया है। पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ भीतरघात करने वाले ऐसे कांग्रेस नेताओं की जानकारी पीसीसी ने सभी प्रत्याशियों से मांगी थी। प्रत्याशियों को भीतरघात करने वाले नेताओं की तथ्यात्मक और सबूत सहित जानकारी देना था।
जिले के 3 नेताओं की शिकायत
बैतूल जिले की पांच विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशियों में से दो प्रत्याशियों द्वारा जिले के तीन नेताओं की शिकायत करने की जानकारी मिली है। सूत्रों के अनुसार बैतूल विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा ने सीसीबी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरूण गोठी और युवा नेता राजा सोनी की शिकायत की थी। वहीं भंैसदेही विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी धरमूसिंह द्वारा आठनेर ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य रामचरण इरपाचे की शिकायत की थी। मुलताई-घोड़ाडोंगरी और आमला के कांग्रेस प्रत्याशियों द्वारा किसी कांग्रेस नेता की शिकायत नहीं करने की जानकारी मिली है। लेकिन सूत्रों ने अनुसार अनुशासनहीनता के मामले में मुलताई ब्लाक से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लडऩे वाले युवा कांग्रेस नेता हर्षवर्धन धोटे के संबंध में भी चर्चा हुई थी। हर्षवर्धन धोटे को अभी कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।



