BSNL 4G Service: जिओ, एयरटेल के 5G को टक्कर देगा बीएसएनल की 4G सर्विस, तेजी से चल रहा है काम
BSNL 4G Service: BSNL's 4G service will compete with Jio, Airtel's 5G, work is going on fast.

BSNL 4G Service: भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड( BSNL) स्वदेशी 4G सेवा शुरू करने को लेकर युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। जल्द ही बीएसएनल अपनी 4G सेवा की शुरुआत कर सकता है। जानकारी के मुताबिक बीएसएनल आंध्र प्रदेश सर्किल में 4300 साइटों पर 4 जी सेवा उपकरण की तैनाती कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर 2023 के अंत तक कई क्षेत्रों में बीएसएनएल की 4G सेवा शुरू हो जाएगी।
आत्मनिर्भर भारत के तहत केंद्र सरकार द्वारा बीएसएनल में स्वदेशी 4G सेवा शुरू की जाएगी। कंपनी द्वारा बड़े स्तर पर 4G सेवाओं को विस्तार किया जा रहा है। बीएसएनएल की 4G सेवा जिओ एयरटेल के 5G सेवा को टक्कर देने वाली है। बीएसएनएल उपभोक्ता कई वर्षों से 3G सेवा का इस्तेमाल करें उपभोक्ताओं को 4G सेवा शुरू करने का बेसब्री से इंतजार है। बीएसएनल में 4G सेवा नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं की संख्या कम हुई है। 4G सेवा के रोल आउट के बाद बीएसएनएल 5G सेवा पर भी काम करेगा।

