Betul Congress political News: गौवंश के कातिल भाजपा में शामिल, भाजपा स्पस्ट करे वे गौभक्त या गौवंश के हत्यारों के भक्त- सुभाष राठौर
Betul Congress Political News: Cow killers join BJP, BJP should clarify whether they are cow devotees or devotees of cow killers - Subhash Rathore.
Betul Congress Political News:बैतूल जो भाजपा गौवंश की रक्षा करने का दम्भ भरती है। सार्वजनिक रूप से गौ पूजन कर अपने आपको गौरक्षक और गौ माता का हितैसी बताती है। उसी भाजपा का दोहरा चरित्र उस समय सामने आ गया जब 1 हजार लोगों को भाजपा में शामिल कराए जाने का कथित समाचार और फोटो मीडिया में सार्वजनिक किए गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष राठौर ने अपने द्वारा जारी बयान में इसका खुलासा करते हुए बताया कि भाजपा प्रत्याशी के फोटो सहित 1000 लोगों द्वारा भाजपा की सदस्यता लेने वाले लोगों के फ़ोटो में गौमाता को वो हत्यारा साफ नजर आ रहा है। जिसे कुछ ही दिनों पहले खण्डारा ग्राम के समीप कत्ल खाना संचालित करने और गौ मांस के विक्रय किये जाने के आरोप में पकड़ा गया था।
मौके से पुलिस ने गौमांस समेत अन्य सामग्रियां जब्त की थी। क्या भाजपा ये बताने का प्रयास करेगी कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए वो इतना नीचे गिर जाएगी कि अपने फायदे के लिए गौ माता के हत्यारों से भी हाथ मिलाने पर उसे मजबूर होना पड़ रहा है। यदि ऐसा है भी तो क्या जनता के सामने भाजपा अपने आप को गौरक्षक और गौ भक्त होने का सिर्फ नाटक ही करती आई है। श्री राठौर ने अपने बयान में बताया है कि, भाजपा अपने कुत्सित इरादों को अमली जामा पहनाने के लिए आम जनता को गुमराह करने से बाज आये। क्योंकि हमेशा भाजपा अपने आपको गौमाता का हितैषी बताने से नहीं चूकती और अपने आप को गौ माता का सबसे बड़ा पैरोकार होने का दम्भ भर्ती है। भाजपा में शामिल होने वालों में गौमाता का कातिल जिसका नाम शाकिर बताया जा रहा है। वो फोटो में अपना हाथ उठाकर शपथ लेता नजर आ रहा है। पुलिस ने इस आरोपी सहित अन्य आरोपियों को भी गौ माता की हत्या किए जाने के आरोप में गिरफ्तार कर गौवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोपी बनाया था। जिसका प्रकरण माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। लेकिन अब इसी गौ हत्यारे को भाजपा अपने फायदे के लिए हाथोंहाथ ले रही है। सार्वजनिक हो रहे इस मामले पर अब भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए कि क्या वे गौ माता के भक्त हैं या फिर गौ माता के हत्यारों के शुभचिंतक।



